रोहित शर्मा ने कहा- हमेशा की तरह काफी मजबूत दिख रही है U-19 की टीम
भारत की सीनियर टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने माना है कि विश्व कप के लिए जाने वाली अंडर-19 टीम काफी मजबूत है और यह टीम दक्षिण अफ्रीका में अपने खिताब की रक्षा करने पूरा दमखम झोंक देगी.
भारत की सीनियर टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने माना है कि विश्व कप के लिए जाने वाली अंडर-19 टीम काफी मजबूत है और यह टीम दक्षिण अफ्रीका में अपने खिताब की रक्षा करने पूरा दमखम झोंक देगी. यू-19 विश्व कप के 13वें संस्करण का आयोजन 16 टीमों के बीच खेला जाना है. इन टीमों को चार ग्रुप में विभाजित किया गया है. प्रियम गर्ग भारत की कप्तानी करेंगे. यह विश्व कप 17 जनवरी से नौ फरवरी के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम को ग्रुप-ए में जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है. हर ग्रुप से दो टॉप टीमें सुपर लीग स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी.
रोहित ने एक इवेंट से इतर कहा, "हमारी टीम हमेशा की तरह मजबूत दिख रही है. हम बीते संस्करण का खिताब जीते थे. मैं यह तो नहीं कह सकता कि इस साल भी हमारी टीम निश्चित तौर पर जीतेगी लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि यह टीम काफी अच्छा खेलेगी. इन खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा प्लेटफार्म है और ऐसे में सभी अच्छा करना चाहेंगे. मुझे उम्मीद है कि यह टीम कप घर लेकर आएगी."
यह भी पढ़ें- Year Ender 2019: रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में बनाए ऐसे तीन रिकॉर्ड, जो शायद ही कभी तोड़ पाएंगे विराट कोहली
भारत ने पिछले साल पृथ्वी शॉ की कप्तानी में यह खिताब जीता था. मौजूदा विजेता को अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ 19 जनवरी को खेलना है. इसके बाद 21 और 24 जनवरी को भारत का सामना जापान और न्यूजीलैंड से होगा. भारत ने अभी तक चार बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है और वह इस विश्व कप में सबसे सफल टीम भी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

