टीवी

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच बढ़ती नजदीकी पर गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी

'बिग बॉस 13' के प्रतिभागी पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने आखिरकार पारस और माहिरा शर्मा के बीच बढ़ती नजदीकियों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. आकांक्षा ने पारस के रवैये के बारे में और घर में उन दोनों के रिश्ते के बारे में बोले जा रहे झूठ और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी नई दोस्ती के बारे में बताया.

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच बढ़ती नजदीकी पर गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी
आकांक्षा पुरी, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा (Photo Credits: Instagram/You Tube)

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस 13' के प्रतिभागी पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने आखिरकार पारस और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के बीच बढ़ती नजदीकियों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. आकांक्षा ने पारस के रवैये के बारे में और घर में उन दोनों के रिश्ते के बारे में बोले जा रहे झूठ और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी नई दोस्ती के बारे में बताया. टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, आकांक्षा ने कहा मैं माहिरा की मां का आदर करती हूं. उन्होंने कभी भी मेरे बारे में खराब बातें नहीं की, बल्कि मेरे प्रति उन्होंने फिक्र जताया.

यहां तक कि मेरे भी पुरुष मित्र हैं, लेकिन पारस और माहिरा के बीच जो चल रहा है, वह दोस्तों के बीच नहीं होता. वे जो कुछ भी कर रहे हैं वह जोड़ी के बीच होता है. खासतौर पर वो अंतरंग इशारें, वो लव बाइट जो पारस ने माही को दिया है वह कपल्स के बीच होता है. हालांकि इन सब के बावजूद आकांक्षा पारस का समर्थन करती हैं.

यह भी पढ़ें: रश्मि देसाई ने बिग बॉस 13 में किया कॉन्फेशन, कहा- हां मैं 2016 में कंगाल और बेघर हो गई थी

उन्होंने कहा ऐसा नहीं है कि मैंने उसका समर्थन करना बंद कर दिया है. मैं अब भी पारस का समर्थन करती हूं और तब तक करूंगी जब तक वो शो में रहेंगे, क्योंकि इससे हमारे रिलेशनशिप का कुछ लेना देना नहीं है. मैं जानती हूं कि मैं उनके जीवन में एक मजबूत स्तंभ की तरह हूं, ऐसे में मैं उनका समर्थन करना नहीं बंद कर सकती. आकांक्षा ने कहा कि अब वह परिपक्व हो चुकी है और जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).