विदेश

इराक: राजधानी बगदाद में फुटबॉल मैदान के पास हुआ बम धमाका, दुर्घटना में 1 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल

इराक की राजधानी बगदाद में एक फुटबॉल मैदान के पास एक बम धमाके में एक नागरिक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सूत्र ने कहा कि इराकी सुरक्षा बल ने क्षेत्र में घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है.

इराक: राजधानी बगदाद में फुटबॉल मैदान के पास हुआ बम धमाका, दुर्घटना में 1 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाईल फोटो )

इराक की राजधानी बगदाद (Baghdad) में एक फुटबॉल मैदान के पास एक बम धमाके (Bomb Blast) में एक नागरिक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा कि बुधवार शाम बगदाद के पूर्व में सदर सिटी स्थित एक स्थानीय फुटबॉल मैदान के निकट एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हो गया, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए.

सूत्र ने कहा कि इराकी सुरक्षा बल ने क्षेत्र में घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है.

यह भी पढ़ें: इराकी प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल माह्दी ने औपचारिक रूप से सौंपा इस्तीफा, लोगों ने किया विरोधी प्रदर्शन

साल 2017 के अंत में इराकी सुरक्षा बलों द्वारा आईएस आतंकवादियों को देशभर में हराने के बाद से देश में सुरक्षा स्थिति में हालांकि अविश्वसनीय बदलाव आया है, लेकिन युद्धग्रस्त देश में छिटपुट हमले हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).