गौतम रोडे को बच्चों के साथ क्रिसमस मनाना है पसंद, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
अभिनेता गौतम रोडे क्रिसमस के त्योहार को खास व नेक तरीके से मनाते हैं. जैसा कि वे 'हेल्पिंग हैंड' पहल से जुड़े हुए हैं, इसलिए वह आज का पूरा दिन बच्चों के साथ बिताएंगे. गौतम ने कहा जब से मैंने 'हेल्पिंग हैंड' जैसी पहल का समर्थन किया है, क्रिसमस मेरे लिए खास दिन है, मैं वहां बच्चों के साथ मिलकर क्रिसमस मनाता हूं.