मनोरंजन

गौतम रोडे को बच्चों के साथ क्रिसमस मनाना है पसंद, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

अभिनेता गौतम रोडे क्रिसमस के त्योहार को खास व नेक तरीके से मनाते हैं. जैसा कि वे 'हेल्पिंग हैंड' पहल से जुड़े हुए हैं, इसलिए वह आज का पूरा दिन बच्चों के साथ बिताएंगे. गौतम ने कहा जब से मैंने 'हेल्पिंग हैंड' जैसी पहल का समर्थन किया है, क्रिसमस मेरे लिए खास दिन है, मैं वहां बच्चों के साथ मिलकर क्रिसमस मनाता हूं.

गौतम रोडे को बच्चों के साथ क्रिसमस मनाना है पसंद, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
गौतम रोडे (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता गौतम रोडे (Gautam Rode) क्रिसमस (Christmas ) के त्योहार को खास व नेक तरीके से मनाते हैं. जैसा कि वे 'हेल्पिंग हैंड' पहल से जुड़े हुए हैं, इसलिए वह आज का पूरा दिन बच्चों के साथ बिताएंगे. गौतम ने कहा, "जब से मैंने 'हेल्पिंग हैंड' जैसी पहल का समर्थन किया है, क्रिसमस मेरे लिए खास दिन है, मैं वहां बच्चों के साथ मिलकर क्रिसमस मनाता हूं. मैं उन्हें वैसी जगह लेकर जाता हूं, जहां वे मजे करते हैं, जैसे कि किसी होटल या फन जॉन में और मैं उनके साथ खेल कर वक्त भी बिताता हूं और उनके लिए सैंटा भी बनता हूं."

अभिनेता ने आगे कहा, "इस साल भी मैं इसी तरह बच्चों को अलग-अलग जगहों पर लेकर जाऊंगा. इस साल की मेरी क्रिसमस की कामना यही है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे पढ़ सकें और मेरी ख्वाहिश है कि मैं इनके लिए कुछ कर सकूं."

यह भी पढ़ें: करीना कपूर खान की क्रिसमस पार्टी में रणबीर-आलिया से लेकर मलाइका-अर्जुन ने मारी एंट्री, सेलेब्स का स्टाइल देखने लायक

वर्क फ्रंट की बात करें तो गौतम रोडे जल्द ही सब चैनल के शो 'भाखरवाड़ी' में एक कैमियो भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. बता दें कि गौतम रोडे आखिरी बार काल भैरव रहस्या 2 में वीरवर्धन सिंह की भूमिका निभाते नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2019 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).