बिहार में कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंची
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में गुरुवार को कड़ाके की ठंड का असर बना रहा. इसी बीच कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है और दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें यहां देर से पहुंची. पूर्व-मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गुरुवार को नई दिल्ली से पटना आने वाली राजधानी एक्सप्रेस यहां करीब 7.30 घंटा देरी से पहुंची.
बिहार (Bihar) की राजधानी पटना सहित राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में गुरुवार को कड़ाके की ठंड का असर बना रहा. इसी बीच कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है और दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें यहां देर से पहुंची. पूर्व-मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गुरुवार को नई दिल्ली से पटना आने वाली राजधानी एक्सप्रेस यहां करीब 7.30 घंटा देरी से पहुंची. वहीं बुधवार को भी यह ट्रेन 4.04 घंटा लेट थी.
दिल्ली से आने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के गुरुवार को यहां 5.48 घंटा देरी से पहुंचने की संभावना है. मगध एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटे की देरी से पटना पहुंच सकती है. इसी तरह विक्रमशिला एक्सप्रेस गुरुवार को 7.43 घंटे देरी से पटना पहुंची. इसके अलावा बुधवार को व्रिकमशिला एक्सप्रेस छह घंटे, जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस पांच घंटे लेट हुईं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में घने कोहरे के कारण 100 ट्रेनें देरी से, हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज
पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी जाती है. उन्होंने कहा कि जो ट्रेन पहले 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है, वही ट्रेन कोहरे के कारण 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से संचालित की जाती है.
उन्होंने माना कि कई ट्रेन कोहरे के कारण लेट से चल रही हैं, जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इधर, पटना जंक्शन पर ट्रेनों की देरी के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

