कांग्रेस को पसंद नहीं आई पीएम मोदी की 9 मिनट वाली अपील, बताया 'बकवास'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट तक दीये, टॉर्च, कैंडल और यहां तक की मोबाइल के फ्लैश लाइट को जलाने की अपील को कांग्रेस ने महज एक 'बकवास' बताया है. प्रधानमंत्री ने लोगों से यह अपील कोरोनावायरस से लड़ने के जज्बे और संकट की इस घड़ी में सामूहिकता का प्रदर्शन करने के लिए की है.