बॉलीवुड

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी की स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस पर हमले के निंदा

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर इंदौर, हैदराबाद और अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सकों और पुलिस कर्मियों पर इन दिनों हुए हमले व पथराव की घटना की निंदा की हैं. और लोंगो से उन्हें सहायता करने की अपील कर रहे हैं.

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी की स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस पर हमले के निंदा
ऋषि कपूर, जावेद अख्तर और हेमा मालिनी (Photo Credits: Instagram, Twitter)

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर इंदौर, हैदराबाद और अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सकों और पुलिस कर्मियों पर इन दिनों हुए हमले व पथराव की घटना की निंदा की. दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने इस मुश्किल घड़ी में सभी से सहयोग करने की अपील की. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा, "किसी भी सामाजिक स्थिति व विश्वास से ताल्लुक रखने वाले सभी भाई-बहनों से एक अपील है. कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या भड़कावे का सहारा न लें. डॉक्टर्स, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस इत्यादि अपनी जान जोखिम में डालकर आपकी जान बचा रहे हैं. हमें साथ में मिलकर कोरोनावायरस के इस जंग को जीतना होगा. जय हिंद!"

इस भयावह घटना की निंदा करते हुए दिग्गज अभिनेत्री व राजनेता हेमा मालिनी (Hema Malini)  ने ट्वीट करते हुए लिखा, "चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व पैरामेडिक्स के बलिदानों की पूरे देश में हो रही सराहनाओं के बीच इंदौर में अकृतज्ञ हमलावरों द्वारा उन पर गैरकानूनी हमले की खबर आई है. एक भीड़ ऐसे लोग पर किस तरह से हमला कर सकती है, जो हमारी जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं? दुखद और शर्मनाक!"  यह भी पढ़े: कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट हुए बॉलीवुड सितारें, अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक ने फैन्स की अपील (Video)

हेमा मालिनी

अभिनेता व राजनेता परेश रावल (Paresh Rawal) ने ट्वीट किया, "जरा सोचिए अगर डॉक्टर्स उनका इलाज करने से इंकार कर दे, जो उनके साथ इस कदर अमानवीय तरीकों से पेश आए, तो क्या होगा!"

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) इस बारे में कहते हैं, "मैं उन लोगों की कड़ी निंदा करता हूं, जिन्होंने इंदौर में चिकित्सकों पर पत्थर फेंके हैं और उम्मीद करता हूं कि इंदौर की पुलिस ऐसे लोगों के साथ नरमीं नहीं बरतेगी. मैं दूसरों से अनुरोध करता हूं कि हर जगह डॉक्टर्स, पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें. कोरोना से लड़ने के लिए पूरे देश को एकजुट होना चाहिए."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2020 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).