ऋतिक रोशन ने शेयर किया पिता राकेश रोशन का फिटनेस वीडियो, कहा- कोरोना वायरस को इनसे डरना चाहिए
वीडियो के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, "यह हैं मेरे पिता, जो कभी हार नहीं मानते हैं. इस वक्त लड़ने के लिए हमें इसी तरह के ²ढ़ संकल्प को अपनाने की आवश्यकता है.
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) में आजकल जोश व उत्साह काफी ज्यादा है और इसके पीछे की वजह उनके पिता व दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) हैं. शुक्रवार को ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके पिता 71 साल की उम्र में बड़ी ही लगन के साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं.
वीडियो के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, "यह हैं मेरे पिता, जो कभी हार नहीं मानते हैं. इस वक्त लड़ने के लिए हमें इसी तरह के संकल्प को अपनाने की आवश्यकता है." ऋतिक ने आगे लिखा, "इस साल वह 71 के हो जाएंगे और आज भी वह दिन में दो घंटा कसरत करते हैं. अभी हाल ही में पिछले साल वह कैंसर जैसी बीमारी से ठीक हुए हैं. मुझे लगता है कि वायरस को उनसे डरना चाहिए. बहुत ज्यादा डरना चाहिए." यह भी पढ़े: लॉकडाउन के बीच ऋतिक रोशन ने बेटे रेहान का अनोखे अंदाज में मनाया बर्थडे, ऐसे साथ आया पूरा परिवार (Video)
दुनिया भर में चल रही कोरोनावायरस के खिलाफ इस लड़ाई में ऋतिक निरंतर लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता का प्रसार कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक मिनट, 42 सेकेंड की समयसीमा वाले एक वीडियो को साझा किया, जिसमें उन्होंने इसे फैलने से रोकने की अपील की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2020 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

