लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से रूबरू हुई अनुष्का शर्मा, कहा- हर कोई है अनोखा
जब एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि वह किसी भी चीज में अच्छा नहीं है, तो 'रब ने बना दी जोड़ी' की अभिनेत्री ने उस प्रशंसक को एक अच्छी सलाह दी.
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया था. इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों से उस एक आदत के बारे में बताने को कहा जो इस लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खुद में विकसित किया है. जब एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि वह किसी भी चीज में अच्छा नहीं है, तो 'रब ने बना दी जोड़ी' की अभिनेत्री ने उस प्रशंसक को एक अच्छी सलाह दी.
अनुष्का ने कहा, "हर कोई अनोखा और किसी न किसी चीज में बेहतर है. खुद की तुलना कर अपनी शांति को बर्बाद मत करो." यह भी पढ़े: विराट कोहली ने अपनी पत्नीं अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कहा- हम दोनों की मुस्कुराहट फेक हो सकती है, लेकिन हम नहीं
अनुष्का ने यह भी साझा किया कि पूरी दुनिया में चल रहे स्वास्थ्य संकटों से सबक लेना कितना महत्वपूर्ण है. उन्होंने आगे कहा, "हमें सीख लेना पड़ेगा, वरना और फटके पड़ेंगे."
सेशन खत्म करने से पहले अनुष्का ने अपने प्रशंसकों का उनके साथ 'विचार साझा करने' के लिए शुक्रिया अदा किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

