हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जूली बेनेट का कोरोनावायरस के कारण निधन
मशहूर कार्टून किरदार योगी बियर की प्रेमिका के चरित्र को अपनी आवाज देने वाली दिग्गज अभिनेत्री जूली बेनेट का कोरोनावायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया है. वह 88 साल की थीं.
मशहूर कार्टून किरदार योगी बियर की प्रेमिका के चरित्र को अपनी आवाज देने वाली दिग्गज अभिनेत्री जूली बेनेट (Julie Bennett) का कोरोनावायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया है. वह 88 साल की थीं. एसेशोबिज डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेनेट ने 31 मार्च को यहां के सिडरस-सिनाई मेडिकल सेंटर में अपना दम तोड़ा. उनके प्रतिनिधि व दोस्त मार्क स्क्रॉग्स ने इसकी पुष्टि की.
बेनेट ने सन 1950 में 'एडवेंचर्स ऑफ सुपरमैन' (Adventures of Superman), 'लिव इट टू बीवर' (Leave It to Beaver),और 'द जॉर्ज बर्न्स एंड ग्रेसी एलेन शो' (The George Burns and Gracie Allen Show) जैसे सीरीज के माध्यम से पर्दे पर अपना पर्दापण किया था. इसके बाद 1960 के दशक में उन्होंने 'द बुलविंकल शो' (The Bullwinkle Show) के साथ एक वॉयसओवर कलाकार के रूप में अपने सफर की शुरुआत की.
बेनेट ने सन 1961 से 1962 के बीच 'द योगी बियर शो' (The Yogi Bear Show) में सिंडी बियर के किरदार को अपनी आवाज दी और बाद में साल 1964 में आई स्पिन-ऑफ फिल्म 'हे देयर, इट्स योगी बियर' में उन्होंने अपने किरदार को फिर से दोहराया.
उन्होंने साल 1973 में 'योगीस गैंग' (Yogi's Gang), 1977 में 'स्कूबीस ऑल स्टार लाफ-ए-लिंपिक्स'(Scoobys All Star Laff A Lympics) और 1988 में 'द न्यू योगी बियर शो' जैसी परियोजनाओं में भी उन्होंने सिंडी को अपनी आवाज दीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2020 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

