Coronavirus: अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर जारी, 24 घंटे में करीब 1500 लोगों की गई जान
मेरिका में कोरोनावायरस के कारण महज 24 घंटे में करीब 1,500 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले साल दिसंबर में महामारी की शुरुआत होने के बाद से वैश्विक स्तर पर एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतों को दर्शाता है। वाशिंगटन स्थित जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार के बीच 1,480 लोगों की मौत हुई.