Lockdown: आलिया भट्ट ने लॉकडाउन के दौरान घर पर बनाई ये स्पेशल दिश
देश में लगाए गए लॉक डाउन के कारण आम लोगों से लेकर फिल्मी स्टार भी घर में कुछ नया सीख रहे है. इसी बीच आलिया भट्ट क्रिएटिव राइटिंग के गुण सीखने के साथ ही कुकिंग में भी खूब हाथ आजमा रही है. उन्होंने शिनवार को अनाज रहित पेलियो बनाना ब्रेड बेक किया.
देश में लगाए गए लॉकडाउन के कारण आम लोगों से लेकर फिल्मी स्टार भी घर में कुछ नया सीख रहे है. इसी बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) क्रिएटिव राइटिंग के गुण सीखने के साथ ही कुकिंग में भी खूब हाथ आजमा रही है. उन्होंने शिनवार को अनाज रहित पेलियो बनाना ब्रेड बेक किया. सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि उकी बहन शाहीन ने भी चॉकलेट केक बेक किया.
आलिया ने इंस्टाग्राम पर ब्रेड और केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "घर पर रहकर बहन शाहीन के साथ थोड़ी बेकिंग की. शाहीन ने चॉकलेट केक और मैंने अनाज रहित पेलियो बनाना केक बनाया." ये भी पढ़ें: क्या तय हो गई है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी? इस नई तारीख को लेकर चर्चा हुई तेज
आलिया के पोस्ट पर जैकलीन फर्नाडिज ने कमेंट किया, "यम. आलिया और शाहीन की मां ने कमेंट किया, "अभी भी अपने हिस्से का इंतजार कर रही हूं. अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने तो रेसिपी भी पूछ डाली.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

