बॉलीवुड

Lockdown: ट्विंकल खन्ना लॉक डाउन के दौरान टूटी चीजों को कर रही हैं रिपेयर, फैंस के साथ शेयर की ये पोस्ट

ट्विंकल खन्ना की परेशानियों का कोटा मजेदार होता जा रहा है. इसकी बानगी उन्होंने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाई. ट्विंकल ने टूटे चश्मे को डॉक्टर टेप से जोड़ने और स्लिपर को हॉट ग्लू गन से चिपकाने में हो रही परेशानी वाला मजेदार वीडियो शेयर किया.

Lockdown: ट्विंकल खन्ना लॉक डाउन के दौरान टूटी चीजों को कर रही हैं रिपेयर, फैंस के साथ शेयर की ये पोस्ट
ट्विंकल खन्ना (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री, लेखिका-उद्यमी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की परेशानियों का कोटा मजेदार होता जा रहा है. इसकी बानगी उन्होंने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाई. ट्विंकल ने टूटे चश्मे को डॉक्टर टेप से जोड़ने और स्लिपर को हॉट ग्लू गन से चिपकाने में हो रही परेशानी वाला मजेदार वीडियो शेयर किया.

अभिनेत्री क्लिप में कह रही हैं, "लॉकडाउन के बीच ट्रैक खोते जा रही हूं, लेकिन हम मैनेज कर रहे हैं. पहले इन टूटे चश्मों को टेप से जोड़ रहे हैं, लेकिन अब मैं ब्रेकिंग पॉइंट पर हूं और मैं इस खास जूते के साथ मैच करने वाले इस बेहतरीन स्लिपर को ग्लू से चिपकाने की कोशिश कर रही हूं. दुर्भाग्य से नहीं हो पा रहा है. भगवान आप सब पर भी कृपा करें."  ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच ट्विंकल खन्ना को लेकर अस्पताल पहुंचे अक्षय कुमार, एक्ट्रेस ने बताया क्या हुआ

 

View this post on Instagram

 

I know there are bigger problems, but this has driven me to breaking point rather literally! #AboutToShootMyselfWithAGlueGun

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "मैं जानती हूं कि कई बड़ी परेशानियां हैं, लेकिन यह सच में 'ब्रेकिंग पॉइंट' पर लेकर आया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).