देश

Coronavirus: पीएम मोदी 8 अप्रैल को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विपक्ष के नेताओं के साथ करेंगे चर्चा

कोरोनावायरस के प्रसार पर लगाम कसने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब विपक्ष के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे

Coronavirus: पीएम मोदी 8 अप्रैल को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  विपक्ष के नेताओं के साथ करेंगे चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI, Twitter/T20 World Cup)

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के प्रसार पर लगाम कसने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब विपक्ष के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. यह चर्चा आठ अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस चर्चा में वही विपक्षी दल हिस्सा ले सकेंगे, जिनकी लोकसभा और राज्यसभा में सदस्यों की संयुक्त संख्या पांच या इससे अधिक है. ऐसे दलों के सदन के नेता इस चर्चा में शामिल होंगे.माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना पर सरकार की अब तक की तैयारी की जानकारी देंगे और साथ ही संक्रमण से लड़ने की दिशा में सभी से सहयोग की अपील करेंगे.

ध्यान रहे कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की बड़ी हस्तियों से बात कर रहे हैं. मोदी ने शुक्रवार को खेल जगत से जुड़े लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की थी। इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को विपक्षी दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे. गौरतलब है कि मोदी ने खिलाड़ियों को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए पांच एस यानी संकल्प, संयम, सकारात्मकता, सम्मान और सहयोग का मंत्र दिया था। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा था कि उन्होंने देश का मान बढ़ाया है और अब लोगों का उत्साह बढ़ाने और देश में सकारात्मकता फैलाने में अहम योगदान देने की जरूरत है. यह भी पढ़े: पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- तालियां बजाने और टॉर्च जलाने से नहीं निकलेगा कोरोना वायरस का हल

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से रविवार पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए टॉर्च, दीपक या मोमबत्ती जलाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में एक साथ लड़ने का संदेश दें.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).