करीना कपूर के लिए बेटे तैमूर अली खान ने बनाया खूबसूरत नेकलेस, एक्ट्रेस ने शेयर की प्यारी फोटो
करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी यह तस्वीर शेयर की है. तीन साल के तैमूर ने अपनी मां करीना के लिए पास्ता से इस नेकलेस को बनाया है, जो दिखने में वाकई में बेहद खूबसूरत है. बेटे के बनाए हुए इस गहने को फ्लॉन्ट करते हुए करीना ने लिखा, "पास्ता ला विस्ता. तैमूर के हाथों से बनी ज्वेलरी."
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वह एक बेहद ही अलग हटके नेकलेस पहनी नजर आ रही हैं. इस नेकलेस की खासियत यह है कि इसे उनके बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने डिजाइन किया है. शनिवार को करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी यह तस्वीर शेयर की है. तीन साल के तैमूर ने अपनी मां करीना के लिए पास्ता से इस नेकलेस को बनाया है, जो दिखने में वाकई में बेहद खूबसूरत है.
बेटे के बनाए हुए इस गहने को फ्लॉन्ट करते हुए करीना ने लिखा, "पास्ता ला विस्ता. तैमूर के हाथों से बनी ज्वेलरी." इतने कम उम्र में तैमूर की यह क्रिएटिविटी सोशल मीडिया पर लोगों को भी खूब पसंद आई. ये भी पढ़ें: तैमूर ने बनाई पेंटिंग, करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा- ‘इन-हाउस पिकासो’
एक यूजर ने लिखा, "बहुत प्यारा." किसी ने लिखा, "बेहद प्रतिभाशाली." अभिनय की बात करें, करीना आने वाले समय में आमिर खान के विपरीत फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) में नजर आएंगी. यह मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' (Forrest Gump) की आधिकारिक रीमेक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

