लॉकडाउन डायरी: एक्ट्रेस कृति सेनन भी कर रही हैं अपने घर की सफाई, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
कृति सैनन अपनी वार्डरोब (अलमारी) की सफाई के लिए लॉकडाउन के दौरान का खाली वक्त इस्तेमाल कर रही हैं. कृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी अलमारी को साफ करते हुए खुद की एक तस्वीर पोस्ट की.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप के कारण पूरे देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन का आदेश सरकार ने किया है. और इसका पालन आम आदमी के साथ साथ बॉलीवुड स्टार्स भी कर रहे है. और वे लोंगो को घर के बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहे है. इसी बीच कृति सैनन (Kriti Sanon) खाली समय में घर का काम करते दिखाई दे रहीं है.
कृति सैनन अपनी वार्डरोब (अलमारी) की सफाई के लिए लॉकडाउन के दौरान का खाली वक्त इस्तेमाल कर रही हैं. कृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी अलमारी को साफ करते हुए खुद की एक तस्वीर पोस्ट की. हालांकि तस्वीर में उनका पपी फोएबे उनके कपड़ों के साथ खेलता हुआ नजर आया. यह भी पढ़े: कृति सैनन ने बनाई चिया पुडिंग तो कार्तिक आर्यन ने कहा- ये चाय पुडिंग है, देखें मजेदार पोस्ट
View this post on Instagram
And while i was trying to declutter my wardrobe, Phoebe found some playtime! 🤪 🐶 💁🏻♀️💖
कृति ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "और जब मैं अपने वार्डरोब की सफाई कर रही हूं, फोएबे को खेलने का कुछ वक्त मिल गया."
वर्तमान में फोटो शेयरिंग एप्लिकेशन पर इस तस्वीर को 10 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं.
वहीं, अगर काम की बात करें तो कृति की अगली फिल्म 'मिमी' है. इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2020 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

