बॉलीवुड

लॉकडाउन के बीच सनी लियोन ने अब की ऑनलाउन चैट शो की शुरुआत

अभिनेत्री सनी लियोन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने चैट शो की शुरुआत की. 'लॉकडाउन विद सनी' नाम के इस शो में सनी को कई हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए देखा जाएगा.

लॉकडाउन के बीच सनी लियोन ने अब की ऑनलाउन चैट शो की शुरुआत
सनी लियोन

कोरोनोवायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री सनी लियोन (Sunny Leone) ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने चैट शो की शुरुआत की. 'लॉकडाउन विद सनी' (Lockdown With Sunny) नाम के इस शो में सनी को कई हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए देखा जाएगा. इसमें डब्बू रत्नानी (Dabbu Ratnani) और मंदाना करीमी (Mandana Karimi) भी शामिल हैं. पहले एपिसोड के लिए उन्होंने यूट्यूब सेंसेशन अनीशा दीक्षित (Anisha Dixit) को अपने ऑनलाइन मेहमान के रूप में आमंत्रित किया.

इस बारे में सनी ने कहा, "इंस्टा पर हमारे प्रशंसकों और लोगों के साथ मस्ती करने का यह आइडिया मेरा था. यह ऑनलाइन मेहमानों के साथ हल्की फुल्की बातचीत पर आधारित मजेदार चैट शो है." यह भी पढ़े: Sunny Leone Hot Photo: लॉकडाउन के बीच सनी लियोनी ने फैन्स को दिया खास तोहफा, स्विमशूट पहन घोड़े पर बैठी नजर आई एक्ट्रेस

आईएएनएस के साथ हाल ही में बातचीत में सनी ने यह भी साझा किया था कि कैसे वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर समय बिता रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2020 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).