बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण से लिया अपना बदला, एक्ट्रेस के इस करतूत का किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर को साझा किया है, जिसे देखकर पता चलता है कि दीपिका को मीठा खाना कितना पसंद है.

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण से लिया अपना बदला, एक्ट्रेस के इस करतूत का किया खुलासा
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के माथे पर हसबैंड का टैग लगा दिया था जब वो सो रहे थे. जिसके बाद उनकी इस फोटो को दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दी. इस बात के लिए अब रणवीर ने दीपिका की ऐसी चोरी दुनिया के सामने लाई है जो वो रात के अंधेरे में करती हैं. दरअसल अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक तस्वीर को साझा किया है, जिसे देखकर पता चलता है कि दीपिका को मीठा खाना कितना पसंद है. यह एक स्वीट हेजलनट कोकोआ स्प्रेड का जार है, जिसका लुफ्त दीपिका उस वक्त उठा रही होती हैं, जब आधी दुनिया सोई रहती है.

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर दीपिका की एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें दीपिका इस कोकोआ स्प्रेड को चम्मच से खाती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही जार में से कंपनी के लेबल को हटाकर एक दूसरा लेबल लगाया गया है, जिसमें 'खिलजी' लिखा हुआ है. रणवीर ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'रात के अंधेरे में वह खिलजी को निगल गई!' रणवीर ने खिलजी का जिक्र अपनी फिल्म 'पद्मावत' से किया, जिसे संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था. यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के माथे पर लगाया हसबैंड का टैग, फनी फोटो हुई वायरल

 

View this post on Instagram

 

In the dead of the night, she devoured Khilji ! Revenge is sweet indeed ! 😆 #sneakysneaky #caughtintheact @deepikapadukone

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

ऐतिहासि पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती के किरदार को निभाया था, जबकि रणवीर, अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आए थे, जिन्होंने फिल्म के मुताबिक, रानी पद्मावती को हासिल करने के लिए महाराजा रतन सिंह को मार दिया था. हालांकि रानी पद्मावती ने जौहर कर अलाउद्दीन के इरादें को कामयाब नहीं होने दिया था.

रणवीर द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को अब तक पंद्रह लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2020 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).