कोरोना वायरस से जंग: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राज्यपालों व प्रशासकों संग करेंगे वीडियो बैठक
राष्ट्रपति 3 अप्रैल को उन राज्यपालों, लेफ्टिनेंट गवर्नरों एवं सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ वीडियो कान्फ्रें सिंग के जरिए बैठक करेंगे, जिनसे पिछली बार बात नहीं कर पाए थे. बैठक राष्ट्रपति भवन से संचालित होगी, जिसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहेंगे. बैठक में कोविड-19 से उत्पन्न संकट को नियंत्रित और प्रबंधित करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा होगी.