Coronavirus: उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजो की संख्या हुई 116
उत्तर प्रदेश में बुधवार को संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 116 हो गई. इसमें सर्वाधिक गौतमबुद्ध नगर के हैं, जहां संक्रमितों की संख्या 48 तक पहुंच गई है. संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया, "प्रदेश में अबतक 116 पॉजिटिव केस आए हैं."