देश

संगीत सोम ने कहा- कोरोना आतंकवाद फैलाने पर हो कठोर कार्रवाई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के सरधना से विधायक संगीत सोम ने कहा कि कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोग यहां कोरोना आंतकवाद फैला रहे हैं. जानबूझ कर विदेशों से लोग भारत भेजे गए, जिससे यहां यह बीमारी फैले.

संगीत सोम ने कहा- कोरोना आतंकवाद फैलाने पर हो कठोर कार्रवाई
बीजेपी विधायक संगीत सोम (Photo Credits: PTI)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के सरधना से विधायक संगीत सोम ने कहा कि कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोग यहां कोरोना आंतकवाद फैला रहे हैं. जानबूझ कर विदेशों से लोग भारत भेजे गए, जिससे यहां यह बीमारी फैले. संगीत सोम ने एक चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कहा, "दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के शामिल लोगों के साथ आतंकवादियों की तरह व्यवहार होना चाहिए. यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है. कोरोना वायरस के बचने के लिए जहां इस समय पूरा देश घर में है तो यह लोग एक साथ क्या कर रहे थे. जहां एक तरफ विश्वभर में कोरोना वायरस फैल रहा है, वहीं देश में साजिश के साथ कोरोना आतंकवाद फैलाया जा रहा है."

निजामुद्दीन की मरकज पर विधायक ने कहा, "जिस तरह से यहां लोग एकत्रित हुए और यहां बांग्लादेश और इंडोनेशिया के लोग मिल रहे हैं. यह लोग देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि मरकज के मौलाना पर दर्ज हुई रिपोर्ट सही है. ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए."

यह भी पढ़ें- बीजेपी विधायक संगीत सोम के खिलाफ मुकदमे वापसी की खबर पर प्रियंका गांधी का तंज, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

विधायक ने कहा, "यह कोरोना आतंकवाद देश में एक सोची-समझी साजिश के साथ फैलाया जा रहा है. ऐसे लोगों पर आतंकवादी जैसी कार्रवाई होनी चाहिए. सोम ने कहा कि अमेरिका सहित दूसरे देशों में कोरोना से लोग परेशान हैं. देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन किया हुआ है. इसका पूरा देश पालन भी कर रहा है, लेकिन कुछ लोग अभी भी नहीं समझ रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2020 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).