कोरोना वायरस को लेकर आयुष मंत्रालय की सलाह, गर्म पानी के साथ ही हल्दी वाला दूध पीएं और योग करें
कोरोना वायरस को लेकर आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए सामान्य उपाय में पूरे दिन गर्म पानी पीने, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास, खाना पकाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों के उपयोग की सलाह दी गई है.