क्रिकेट

कोविड-19: महिला टीम की आलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने दिए 50,000 रुपये

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कोरोनावायरस की लड़ाई में पश्चिम बंगाल राज्य सरकार आपातकालीन कोष में 50,000 रुपये का योगदान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष और उत्तर प्रदेश राहत कोष में भी अलग से दान दिया है.

कोविड-19: महिला टीम की आलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने दिए 50,000 रुपये
दीप्ति शर्मा (Photo Credits: IANS)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कोरोनावायरस की लड़ाई में पश्चिम बंगाल राज्य सरकार आपातकालीन कोष में 50,000 रुपये का योगदान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष और उत्तर प्रदेश राहत कोष में भी अलग से दान दिया है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मौजूदा समय में बंगाल अंडर-19 क्रिकेट टीम की कोच प्रियांका रॉय ने भी राज्य के राहत कोष में 10000 रुपये जबकि बंगाल महिला टीम सीनियर कोच शिब शंकर पाल ने राज्य के राहत कोष में अपना योगदान दिया है.

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के 24 स्टाफ सदस्यों ने भी करीब एक लाख रुपये की मदद की है.

बंगाल में कोरोनावायरस के अब तक 22 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2020 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).