कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर ऐलान किया कि उन्होंने पीएम-केयर्स फंड, यूनीसेफ, फिडिंग अमेरिका और गूंज सहित और भी कई संस्थाओं में पैसे जमा कराए हैं.
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को अपना समर्थन देने के चलते कई चैरिटी में अपना योगदान दिया है. प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर ऐलान किया कि उन्होंने पीएम-केयर्स फंड, यूनीसेफ, फिडिंग अमेरिका और गूंज सहित और भी कई संस्थाओं में पैसे जमा कराए हैं.
प्रियंका ने लिखा, "ये संगठन हैशटैगकोविड19 से प्रभावित लोगों की मदद करके असाधारण काम कर रहे हैं. वे भूखों को खाना खिला रहे हैं, चिकित्सकों को अपना समर्थन दे रहे हैं और कम आय व बेघर समुदायों की मदद कर रहे हैं और मनोरंजन जगत में हमारे सहयोगियों की मदद कर रहे हैं."
उन्होंने आगे लिखा, "निक और मैंने यूनीसेफ, फिडिंगअमेरिका, गूंज, डॉक्टरविदआउटबॉडर्स, नोकिडहंगरी, गिवइंडिया और सगफत्रा, आईएएचवी, असीमा और पीएम-केयर्स जैसी संस्थाओं में अपना सहयोग दिया है."
प्रियंका ने इन संगठनों का शुक्रिया अदा किया और कहा, "इन्हें भी आपके साथ की जरूरत है और हम आपको भी दान देने के लिए कहेंगे. मैंने अपनी स्टोरी के साथ हर एक संगठन का लिंक दे दिया है..कोई भी दान छोटा नहीं होता. हम इसे हराने में साथ में मिलकर दुनिया की मदद कर सकते हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2020 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

