क्रिकेट

कोविड-19: मिताली राज ने दान किए 10 लाख रुपये

भारतीय महिला वनडे टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए 10 लाख रुपये दान दिए है. मिताली ने प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में भी पांच लाख रुपये दान किए हैं.

कोविड-19: मिताली राज ने दान किए 10 लाख रुपये
मिताली राज: (Photo Credits: ANI)

भारतीय महिला वनडे टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 10 लाख रुपये दान दिए है. मिताली ने प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में भी पांच लाख रुपये दान किए हैं.

मिताली ने टिवटर पर कहा, "हमें साथ मिलकर इस आपदा से अपने देश को बाहर निकालना होगा. मैं प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में भी पांच लाख रुपये दान करती हूं. "

इससे पहले, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने भी पश्चिम बंगाल आपातकालीन राहत कोष में 50000 रुपये दान की.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2020 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).