COVID-19: कोरोना वायरस के चलते फिल्म क्रू के साथ जॉर्डन में फंसे साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन
केरल के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज और पुरस्कार विजेता निर्देशक ब्लेसी और 56 अन्य लोग जॉर्डन (Jordan) में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान फंस गए हैं. कोरोनावायरस के कारण लगाए गए सख्त प्रतिबंधों के बाद शूटिंग रोक दी गई, जिसके बाद घर लौटने के लिए उन्होंने मदद मांगी है.
तिरुवनंतपुरम: केरल के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज (Prithviraj Sukumaran) और पुरस्कार विजेता निर्देशक ब्लेसी (Blessy) और 56 अन्य लोग जॉर्डन (Jordan) में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान फंस गए हैं. कोरोनावायरस (Covid-19) के कारण लगाए गए सख्त प्रतिबंधों के बाद शूटिंग रोक दी गई, जिसके बाद घर लौटने के लिए उन्होंने मदद मांगी है.
ब्लेसी ने केरल फिल्म चैंबर को ईमेल किया है, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर मदद के लिए मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से बात करने का आग्रह किया है. मीडिया को बुधवार को ईमेल के बारे में पता चला. यह ही पढ़ें: Coronavirus Death Toll in India: भारत में COVID-19 से मरने वालों की संख्या हुई 42, केरल और बंगाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई मौत
चैंबर के एक अधिकारी अनिल थॉमस ने कहा कि ईमेल को विभिन्न सांसदों के पास भेज दिया गया है, जिसमें मलयालम सुपरस्टार और राज्यसभा सदस्य सुरेश गोपी भी शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2020 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

