दिशा पटानी ने नए वीडियो के लिए सोफिया वेरगारा से प्रेरणा ली
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने नए वीडियो के लिए हॉलीवुड स्टार सोफिया वेरगारा के लोकप्रिय सिटकॉम 'मॉडर्न फैमिली' के किरदार ग्लोरिया से प्रेरणा ली है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरा 21 दिन के लिए लॉक डाउन हैं. ऐसे में आम आदमी के साथ साथ बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी घर में बैठ कर क्वारंटाइन को अपने फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे हैं. इसी बीच दिशा पटानी (Disha Patni) ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट विडिओ शेयर किया है. जिसे लोंगो द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है.
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने नए वीडियो के लिए हॉलीवुड स्टार सोफिया वेरगारा के लोकप्रिय सिटकॉम 'मॉडर्न फैमिली' के किरदार ग्लोरिया से प्रेरणा ली है. दिशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें इस शो के एक डायलॉग पर अलग अंदाज में मुंह बनाते देखा गया. ये भी पढ़ें: दिशा पटानी ने फैंस को दिया अपनी हॉटनेस का डोज, शेयर की Sun Kissed फोटो
इस क्लिप की शुरूआत 'मलंग' स्टार के डायलॉग से होती है. "लोग हमेशा मुझसे पूछ रहे हैं, ग्लोरिया, तुम बच्चा कब करोगी? मैं बेबी नहीं करूंगी. मैं बेबी हूं." उन्हों ने इस वीडियो के साथ एक इमोजी को कैप्शन बनाया है. ये भी पढ़ें: दिशा पटानी ने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन संग कृष्णा श्रॉफ बनाया मजेदार TikTok Video
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा को लेकर अफवाह उडती रही है. हालाकि इन दोनों ने अभी तक ये मान्य नहीं किया है की वे दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन आए दिन वे दोनों एक साथ स्पॉट होते हैं. इतना ही नहीं इस विडियो पर टाइगर की मां आयशा ने भी कमेंट सेक्शन में कुछ 'हंसते हुए इमोजी'भेजे हैं. ये भी पढ़ें: Disha Patani Hot Photo: दिशा पटानी ने शेयर की हॉट फोटो, बोल्डनेस से मचाई सनसनी
दिशा की इस क्लिप को इस फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 2.1 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. अभिनय को लेकर बात करें तो वह आगामी फिल्म 'राधे' (Radhe) में 'भारत' (Bharat) के सह-कलाकार सलमान खान (Salman Khan) के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2020 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

