बॉलीवुड

कोरोना वायरस से जंग लड़ने में मदद कर रहीं महिलाओं के लिए प्रियंका चोपड़ा ने किया 1 लाख डॉलर का दान

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस वर्तमान समय में इस आपदा की घड़ी में एक बार फिर मदद के लिए आगे आई हैं.

कोरोना वायरस से जंग लड़ने में मदद कर रहीं महिलाओं के लिए प्रियंका चोपड़ा ने किया 1 लाख डॉलर का दान
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने वर्तमान समय में इस आपदा की घड़ी में एक बार फिर मदद के लिए आगे आई हैं. उन्होंने बॉन विव (BON VIV) नामक संस्था के साथ उन महिलाओं के समर्थन के लिए एक लाख डॉलर का आर्थिक अनुदान देने का फैसला लिया है, जो इस महामारी में समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही हैं. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें अगले कुछ हफ्तों में उन्हें ब्रांड के साथ एक प्रचार कार्यक्रम को लॉन्च करना था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते उन्होंने अपनी इस योजना को स्थगित करने का निश्चय किया. अब वह संसाधनों का उपयोग उन चार महिलाओं के लिए करेंगी, जिन्हें मदद की सख्त जरूरत है.

प्रियंका ने एक वीडियो साझा कर यूजर्स से अपील की कि वे इस तरह की महिलाओं को नामांकित करें.  ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका के जारी एक बयान में कहा गया, "हम उन महिलाओं के लिए एक लाख डॉलर दान में देंगे, जो इस संकट की घड़ी में हर एक चीज से ऊपर उठकर आगे आई हैं. अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, जिन्हें हमें सामने लाना चाहिए, तो आप हमारे साथ उनकी कहानी को साझा करें. चाहें वह सर्विस इं?डस्ट्री से हो या बड़ा या छोटा बिजनेस चलाती हो या सामने से आपदा से संबंधित कार्यों से जुड़ी हो. हम उनका अभिनंदन करना चाहते हैं." ये भी पढ़ें: Coronavirus: प्रियंका चोपड़ा ने पूरा किया सेफ हैंड्स चैलेंज, Video शेयर करके अमिताभ बच्चन, निक जोनस और परिणीति चोपड़ा को किया नोमिनेट

प्रियंका और उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) ने इससे पहले पीएम-केयर्स फंड (PM CARES Fund), यूनीसेफ (UNICEF), फिडिंग अमेरिका (Feeding America )और गूंज (Goonj) जैसे संगठनों में भी पैसे जमा कराए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2020 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).