बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित को देखकर पहली बार धड़का था विक्की कौशल का दिल, सोशल मीडिया पर एक्टर ने किया खुलासा

बॉलीवुड के स्टार विक्की कौशल ने भी अपने फैंस के साथ इन्स्टाग्राम अकाउंट के जरिए बातचीत की, और अपने अनुभव उनके साथ शेयर किए . इतना ही नहीं विक्की ने फैंस के साथ अपने पहले क्रश का नाम सबके सामने ही बताया.

माधुरी दीक्षित को देखकर पहली बार धड़का था विक्की कौशल का दिल, सोशल मीडिया पर एक्टर ने किया खुलासा
माधुरी दीक्षित और विक्की कौशल (Photo Credits: Instagram)

कोरोनो वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में हर कोई अपने घर में फैमिली के साथ अपना वक्त बीता रहे है. इसी बीच कोई बॉलीवुड स्टार अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहने के लिए सोशल मीडिया को अपना जरिया बना रहे है. इसी दौरान बॉलीवुड के स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने भी अपने फैंस के साथ इन्स्टाग्राम अकाउंट के जरिए बातचीत की, और अपने अनुभव उनके साथ शेयर किए . इतना ही नहीं विक्की ने फैंस के साथ अपने पहले क्रश का नाम सबके सामने ही बताया.

विक्की ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने प्रशंसकों के लिए क्वीज सेशन का आयोजन किया था . इस दौरान उनसे एक यूजर ने पूछा कि बॉलीवुड में उनका पहला क्रश कौन है? इसी सवाल के साथ अभिनेता ने एप के स्टोरी पर माधुरी धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ अपनी फोटो को साझा. यह भी पढ़े: COVID-19: लॉक डाउन के दौरान माधुरी दीक्षित दिग्गज कोरियोग्राफर्स संग लेंगी डांस क्लास

इसके अलावा और भी कई सवाल फैंस ने विक्की से पूछे. एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म कौन सी थी. इस सवाल के जवाब में विक्की ने 'रमन राघव 2.0' का पोस्टर साझा किया.

वहीं अन्य ने पूछा कि वक्त कैसा कट रहा है. इसके जवाब में उन्होंने कहा "परिवार के साथ वक्त बिता रहा हूं, इसके अलावा फिल्म और शो देख कर भी वक्त काट रहा हूं, साथ ही मां के साथ योग और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल भी करता हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2020 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).