लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने की अपील, कहा- जरूरतमंदों के प्रति दया भाव अपनाएं
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने लोगों से अपील की है कि वे सुविधाओं से वंचित लोगों के प्रति करूणा का भाव अपनाएं, खासकर एक ऐसे वक्त में जब दुनिया कोरोनावायरस जैसे महा
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatiya) ने लोगों से अपील की है कि वे सुविधाओं से वंचित लोगों के प्रति करूणा का भाव अपनाएं, खासकर एक ऐसे वक्त में जब दुनिया कोरोनावायरस जैसे महामारी का सामना कर रही है. तमन्ना ने आईएएनएस को बताया, "यह सिर्फ किसी एक निश्चित इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है. यह एक वैश्विक महामारी है और हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनकर सरकार और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद करनी चाहिए, ताकि वह इस युद्ध में संघर्ष कर जीत हासिल कर सके.
इसके साथ ही तमन्ना ने आगे लिखा कि हमें इस वक्त अपनी चिंता और अवसाद को नियंत्रण में रख दूसरों के साथ खड़े होने और सुविधाओं से वंचित लोगों के प्रति दया भाव अपनाने की आवश्यकता है."
तमन्ना ने आगे कहा, "यह देखना वाकई में बेहद दिलचस्प है कि किस तरह से इस प्रकोप और वैश्विक आपातकाल ने हमें हमारी पुरानी रीतियों में वापसी करने, एक और अधिक समग्र जीवनशैली को अपनाने, पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं के बारे में विचार करने और अपनी जिंदगी के लक्ष्यों को पुनर्निर्धारित करने के बारे में सिखाया. कुछ भी स्थायी नहीं है सिवाय परिवर्तन के, इसलिए जीवन के इस बदलते स्वभाव को गले लगाइए."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2020 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

