Doctors' Day 2020: कांग्रेस राहुल गांधी ने 'डॉक्टर्स डे' के मौके पर नर्सों से की बातचीत, कहा-आप एक अहिंसक सेना हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को चार नर्सों के साथ बातचीत की और उन्हें नॉन-वॉयलेंट आर्मी यानी अहिंसक सेना कहा. उन्होंने जिन नर्सों से बात की, उनमें से तीन भारतीय मूल के हैं, लेकिन दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन नर्सों ने कोरोना के खिलाफ जंग में फ्रंटलाइन वारियर्स के तौर पर अपने अनुभव साझा किए. बातचीत के दौरान दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में काम करने वाले विपिन कृष्णन ने कहा, "नर्स और डॉक्टर केंद्र सरकार के जोखिम भत्ता श्रेणी में नहीं आते हैं.