बॉलीवुड

दिलजीत दोसांझ ने की मांग, कहा- दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होनी चाहिए

गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को जानदार बंदा मानते हैं. वह सुशांत की आखिरी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग कर रहे हैं. दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तू वारी मिलेया सी मै वीर नू..जानदार बंदा सी यार."

दिलजीत दोसांझ ने की मांग, कहा- दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होनी चाहिए
दिलजीत दोसांझ (Photo Credits: Instagram)

गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को जानदार बंदा मानते हैं. वह सुशांत की आखिरी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग कर रहे हैं. दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तू वारी मिलेया सी मै वीर नू..जानदार बंदा सी यार."

उन्होंने सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेखर' का एक पोस्टर भी साझा किया, जो अगले महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि, ऐसा लगता है कि दिलजीत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुशांत की आखिरी फिल्म रिलीज करने के फैसले से खुश नहीं हैं. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त संदीप सिंह का खुलासा, एक्टर की मौत से बुरी तरह बिखर गया है परिवार

उन्होंने कहा, "इसे सिनेमाघरों में भी रिलीज होनी चाहिए." दिलजीत के इस पोस्ट को 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. वहीं उनके फैंस भी कमेंट्स कर सुशांत की आखिरी फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).