बॉलीवुड

पति के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनीं माधुरी दीक्षित

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने लॉकडाउन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान 'आत्मनिर्भर' बनते हुए, पति श्रीराम नेने (Shriram Nene) का हेयर सेट किया. अभिनेत्री ने अपने पति श्रीराम नेने के साथ खुद की एक सेल्फी के साथ लॉकडाउन सबक साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

पति के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनीं माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) ने लॉकडाउन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान 'आत्मनिर्भर' बनते हुए, पति श्रीराम नेने (Shriram Nene) का हेयर सेट किया. अभिनेत्री ने अपने पति श्रीराम नेने के साथ खुद की एक सेल्फी के साथ लॉकडाउन सबक साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

उन्होंने अपने पति के बाल के साथ किए एक्सपेरिमेंट के अनुभव को भी साझा करते हुए कहा कि यह मजेदार रहा. उन्होंने सेल्फी को कैप्शन देते हुए लिखा, "सेल्फ क्वारंटाइन का 100वां दिन, राम का हेयर एक्सपेरिमेंटिंग करके बहुत मजा आया. इस लॉकडाउन में जरूरी सबक में से एक रहा." यह भी पढ़े: 30 Years of Dil: फिल्म ‘दिल’ के 30 साल हुए पूरे, माधुरी दीक्षित को याद आया आमिर खान के साथ किया काम

माधुरी की यह पोस्ट सोशल  मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं. इस पोस्ट को 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर तारीफ कर रहे है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).