बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन की 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' का ट्रेलर कल होगा रिलीज, एक्टर ने की ये अहम घोषणा

एमेजॉन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' के साथ अभिषेक बच्चन और नित्या मेनन अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं, जो लापता लड़की सिया के माता-पिता की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. यह शो 10 जुलाई, 2020 को विशेष रूप से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा.

अभिषेक बच्चन की 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' का ट्रेलर कल होगा रिलीज, एक्टर ने की ये अहम घोषणा
अभिषेक बच्चन (Photo Credits : Instagram)

एमेजॉन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' (Breath: In to the Shadows) के साथ अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और नित्या मेनन (Nithya Menen)अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं, जो लापता लड़की सिया के माता-पिता की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. यह शो 10 जुलाई, 2020 को विशेष रूप से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. निमार्ताओं ने अपने दिलचस्प प्रोमो और आगामी श्रृंखला के पोस्टर के साथ पहले ही सभी को आकर्षित कर लिया है और अब एक बड़े ट्रेलर लॉन्च के लिए तैयार हैं.

अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा, "एक कॉल पर हम सभी जुड़े क्योंकि कल लॉन्च हो रहे हैशटैगब्रीदइनटूदशैडोज के ट्रेलर को लेकर हम अपनी उत्तेजना को काबू में नहीं रख पा रहे हैं! कल हमारे साथ दोपहर के 12 बजे शामिल होंगे. अपने रिमाइंडर को सेट कर लीजिए." यह भी पढ़े: अभिषेक बच्चन ने अपने पहले वेब शो Breathe Into the Shadows का नया वीडियो किया शेयर, ट्विस्ट घुमा देगा दिमाग

1 जुलाई को अपने ट्रेलर लॉन्च से पहले शो के कलाकार अभिषेक बच्चन, नित्या मेनन, अमित साध, सैयामी खेर, निर्देशक मयंक शर्मा और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम मल्होत्रा ने एक वीडियो कॉल के माध्यम से अपने आगामी शो 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' के ट्रेलर को साथ में देखने का निर्णय लिया. सितारों ने अपने दर्शकों और प्रशंसकों से एक रिमाइंडर लगा लेने के लिए इसलिए कहा है ताकि वे शो की स्टार कास्ट के साथ ट्रेलर देखने का आनंद ले सकें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).