देश

TikTok समेत चीनी एप्स को बैन करने के सरकार के फैसले का बॉलीवुड के सितारों ने किया स्वागत

टिकटॉक सहित 59 चीनी एप को बैन करने के सरकार के फैसले की फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर सराहना की है. मलाइका अरोड़ा का कहना है कि यह लॉकडाउन में अब तक सुनी गई सबसे बेहतरीन खबर है.

TikTok समेत चीनी एप्स को बैन करने के सरकार के फैसले का बॉलीवुड के सितारों  ने किया स्वागत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pexels)

मुंबई: टिकटॉक सहित 59 चीनी एप को बैन करने के सरकार के फैसले की फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर सराहना की है. मलाइका अरोड़ा का कहना है कि यह लॉकडाउन में अब तक सुनी गई सबसे बेहतरीन खबर है. अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, "आखिरकार अब हमें लोगों के हास्यास्पद वीडियोज देखने को नहीं मिलेंगे.  अभिनेता करणवीर बोहरा कहते हैं, "सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से खुश हूं..लोग सोचते हैं कि वे अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं? मैं कहूंगा कि हर एक कदम मायने रखता है, यह एक अच्छी शुरुआत ह.

अभिनेता कुशाल टंडन काफी खुश हैं.  कुशाल इससे पहले भी टिकटॉक को लेकर अपनी आपत्ति जता चुके हैं.वह लिखते हैं, "आखिरकार कोई अच्छी खबर मिली. अभिनेता अश्मित पटेल ने लिखा, "इसने मेरा दिन बना दिया." यह भी पढ़े: सपना चौधरी ने TikTok एप के बैन का विरोध करनेवालों के लिया जारी किया वीडियो, कहा- चीन हमारे पैसों का हमपर गलत इस्तेमाल करता है

निया शर्मा लिखती हैं, "हमारे देश को बचाने के लिए धन्यवाद. टिकटॉक नामक इस वायरस को फिर कभी इजाजत नहीं मिलनी चाहिए

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).