देश

मध्य प्रदेश: चीनी एजेंट कहे जाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने चीनी एजेंट कहे जाने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को नोटिस भेजा है. साथ ही दोनों नेताओं को अपने बयान खातिर माफी न मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है

मध्य प्रदेश: चीनी एजेंट कहे जाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस
सीएम कमलनाथ (Photo Credits: IANS)

भोपाल:  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने चीनी एजेंट कहे जाने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को नोटिस भेजा है. साथ ही दोनों नेताओं को अपने बयान खातिर माफी न मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. शर्मा और झा ने अपने बयान में कमल नाथ को चीनी एजेंट बताया था। इस बयान पर अधिवक्ता वरुण तन्खा की लॉ फर्म 'वीएसए लीगल' के माध्यम से कमल नाथ ने दोनों नेताओं को नोटिस दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह बहुत खेद की बात है कि बिना पूरी जानकारी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष प्रभात झा ने उन पर अनर्गल आरोप लगाए कि उन्होंने केंद्र में वाणिज्य और उद्योग मंत्री रहते हुए चीन के हित में कार्य किया.

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने कमल नाथ को चीनी एजेंट बताते हुए कहा था कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और भारत की पार्टी कांग्रेस के बीच एक समझौता हुआ कि भारत में जो सामान सहजता से उपलब्ध है, उसका आयात बढ़ाया जाए। ऐसी 250 वस्तुएं चिन्हित की गईं, जिनका आयात करना तय हुआ.  इसके अलावा आयात कर भी 100-200 प्रतिशत घटाना तय हुआ. यह भी पढ़े: कोरोना वायरस से जंग: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने PM मोदी को लिखा पत्र- की ये मांग

प्रभात झा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि "ऐसा करने से चीन को जो लाभ हुआ, उसके पैसे से कांग्रेस की मदद की गई और पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन में भी भेजा गया। यह एक नेशनल क्राइम है। और इसके जिम्मेदार उस समय के केंद्रीय वाणिज्य मंत्री हैं. कमल नाथ तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार में वर्ष 2004 से 2009 तक केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री थे.

कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि कमल नाथ ने नोटिस भेजकर प्रभात झा एवं विष्णुदत्त शर्मा से अविलंब अपने बयान पर माफी मांगने के लिए कहा है। दोनों नेताओं ने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).