बॉलीवुड

कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' जल्द ओटीटी पर होगी रिलीज

लुटकेस' अपनी घोषणा के बाद से ही सिनेमा प्रेमियों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है और एक मजेदार व असामान्य कहानी के लिए फिल्म के ट्रेलर को भी काफी सराहा जा रहा है. फिल्म को अब लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा और इसी बात की पुष्टि करते हुए फॉक्स स्टार हिंदी ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक ट्वीट किया है.

कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' जल्द ओटीटी पर होगी रिलीज
कुणाल खेमू (Photo Credits: Instagram)

'लुटकेस' (Lootcase) अपनी घोषणा के बाद से ही सिनेमा प्रेमियों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है और एक मजेदार व असामान्य कहानी के लिए फिल्म के ट्रेलर को भी काफी सराहा जा रहा है. फिल्म को अब लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज किया जाएगा और इसी बात की पुष्टि करते हुए फॉक्स स्टार हिंदी ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक ट्वीट किया है.

फिल्म के पोस्टर के साथ इस ट्वीट में लिखा गया है, "बैग एक, दीवाने अनेक! एमएलए, पुलिस, डॉन और आम आदमी भाग रहे एक 'लूटकेस' की रेस में! किसकी होगी जीत? अपने घर पर आराम से बैठकर फस्र्ट डे फस्र्ट शो का आनंद लीजिए." यह भी पढ़े: World Yoga Day 2020: कुणाल खेमू ने बेटी इनाया नौमी खेमू को सिखाया योग करने का सही तरीका, देखें ये Cute Video

कुणाल खेमू (Kunal Khemu), रसिका दुग्गल (Rasika Dugal), रणवीर शौरी (Ranvir Shorey), विजय राज और गजराज राव द्वारा अभिनीत यह फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और इसे राजेश कृष्णन और कपिल सावंत द्वारा लिखा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).