ब्रिटेन में मई मध्य के बाद से कोरोना वायरस के दैनिक मृत्यु मामलों में उच्चतम वृद्धि दर्ज, अब तक 49 हजार से अधिक की हुई मौत
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण 532 और लोगों की मौत हो गई है, आधिकारिक आंकड़ों ने दर्शाया कि यह मध्य मई के बाद से सबसे अधिक दैनिक मौतों की संख्या है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को जारी आंकड़ों ने दर्शाया कि नई मौतों के साथ ब्रिटेन में अब तक 49,770 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं.