विदेश

Canada: टोरंटो में इमारत से गिरकर हैदराबाद के छात्र की मौत

कनाडा के टोरंटो में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद हैदराबाद (Hyderabad) के एक 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हैदराबाद में वनस्थलीपुरम निवासी पान्यम अखिल इमारत की 27वीं मंजिल पर रहता था और वह कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए नीचे गिर गया।

Canada: टोरंटो में इमारत से गिरकर हैदराबाद के छात्र की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

हैदराबाद, 11 नवंबर : कनाडा (Canada) के टोरंटो (Toronto) में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद हैदराबाद (Hyderabad) के एक 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हैदराबाद में वनस्थलीपुरम ( Vanasthalipuram) निवासी पान्यम (Panamv) अखिल इमारत की 27वीं मंजिल पर रहता था और वह कथित तौर पर अपने मोबाइल (Mobile) फोन (Phone) पर बात करते हुए नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें : हैदराबाद के व्यक्ति ने केरल हथिनी मामले में 2 लाख के इनाम का किया ऐलान

उनके परिवार तक पहुंची जानकारी के अनुसार, यह घटना 8 नवंबर को हुई थी। वह कथित तौर पर फोन पर बात करते हुए अपने अपार्टमेंट (Appartment) की बालकनी (Balcony) से गिर गया था। कनाडा में उसके दोस्तों ने उनके परिवार को इस घटना की जानकारी दी।

अखिल कनाडा में होटल मैनेजमेंट ( Hotel Management )का कोर्स कर रहा था। प्रथम वर्ष पूरा करने के बाद, वह इस वर्ष मार्च में अपने घर भी आया था और वह पिछले महीने ही कनाडा वापस लौटा था।

हैदराबाद में छह लाख लोगों को कोरोना संक्रमण की आशंका : अध्ययन

अखिल के परिवार ने तेलंगाना के मंत्री के. टी. रामा राव से अपील की है कि उसके शव को हैदराबाद लाने में मदद की जाए। उनके चाचा बाबजी ने रामा राव से मदद के लिए ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट (Tweet) में कहा, "मेरे भाई के बेटे पान्यम अखिल के साथ कनाडा के टोरंटो में एक आकस्मिक दुर्घटना घटी है। हम इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं कि उसके शव को हैदराबाद कैसे लाया जाए। कृपया शव को हैदराबाद लाने में मदद करें। कृपया दुख की इस घड़ी में हमारी मदद करें सर।"

यह भी पढ़ें : हैदराबाद के पास सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 6 प्रवासी मजदूरों की हुई मौत, तीन अन्य श्रमिक घायल

मंत्री ने भी परिवार को दुर्घटना पर दुख जताते हुए मदद का आश्वासन दिया है और कहा है कि वह उनकी पूरी मदद करेंगे।

टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने मृतक छात्र के परिवार को सूचित किया है कि इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट करते हुए कहा है कि टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास सभी संबंधितों के संपर्क में है और पार्थिव शरीर की शीघ्र वापसी के लिए प्रयास जारी है।

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).