Diwali 2020: दिल्ली सरकार ने दिवाली में मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खोया और मावा की बिक्री पर शुरू किया विशेष अभियान
दिल्ली सरकार ने दीपावली के समय में मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खोया, मावा की बिक्री पर कड़ी नजर रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. खोया और मावा का उपयोग ज्यादातर मिठाइयां बनाने में किया जाता है. दिल्ली सरकार ने 6 प्रवर्तन दलों को तैनात किया है, जो जरूरत पड़ने पर नकली खोया व मावा की बिक्री को रोकने के लिए छापेमारी करेंगे.
Diwali 2020: दिल्ली सरकार (Diwali) ने दीपावली के समय में मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खोया, मावा (Khoa) की बिक्री पर कड़ी नजर रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. खोया और मावा का उपयोग ज्यादातर मिठाइयां बनाने में किया जाता है. दिल्ली सरकार ने 6 प्रवर्तन दलों को तैनात किया है, जो जरूरत पड़ने पर नकली खोया व मावा की बिक्री को रोकने के लिए छापेमारी करेंगे. मिठाई की बिक्री से संबंधित खाद्य व्यापार परिसरों का दिल्ली सरकार गंभीर है और टीमें औचक निरीक्षण कर रही हैं.
कोविड-19 (COVID19) को लेकर बरती जाने वाली सावधानी और खाद्य सुरक्षा को लेकर 1 लाख 30 हजार खाद्य व्यवसाय संचालकों को जागरूकता सामग्री के साथ ईमेल भेजे गए हैं और मिठाइयों में मिलावट की जांच की जा रही है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन (Satyendra Jain) ने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों के स्वास्थ्य के बारे में बहुत गंभीर है, इसीलिए हम खोया, मावा की बिक्री पर निगरानी रख रहे हैं. क्योंकि इनका उपयोग दीपावली के समय मिठाइयों की बिक्री बढ़ने पर मिठाई तैयार करने के लिए किया जाता है.
अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की विभिन्न टीमों ने नकली खोए की बिक्री रोकने के लिए 5 जगहों पर छापामारी की हैं. नकली खोया की बिक्री रोकने के लिए खोया मंडी, मोरी गेट पर जांच की गई. यहां से पूरी दिल्ली में खोया वितरित किया जाता है. विभाग ने खोया मंडी में विभिन्न विक्रेताओं से 25 नमूने लिए है. फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन) के जरिए स्पॉट टेस्टिंग के लिए 188 सर्विलांस सैंपल उठाए और लगभग 3200 किलोग्राम नकली खोया को जब्त कर नष्ट किया गया है. उपभोक्ताओं को मिलावटी मिठाई की बिक्री से रोकने के लिए खाद्य विभाग की ओर से मिठाईयों की बिक्री से जुड़े संस्थानों के परिसरों के ऊपर सख्त निगरानी रखकर निरीक्षण किया जा रहा है.
इन गतिविधियों के अलावा विभाग की तरफ से कोरोना वायरस के बारे में लोगों में सक्रिय रूप से जागरूकता पैदा की जा रही है. विभाग की ओर से सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियान लांच किया गया है. सामाजिक व्यवहार के बारे में खाद्य व्यवसाय संचालकों के साथ-साथ आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके. विभाग की ओर से निम्नलिखित सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. 1-खाद्य व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों के लिए 10 वेबिनार आयोजित किए गए. जिसमें हाईजीनिक और निर्माण प्रक्रिया के पालन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही, कोविड 19 के संबंध में बरती जाने वाली सतर्कता की जानकारी दी गई.
यह भी पढ़ें: Diwali 2020: धनतेरस पर सौभाग्य परोसने वाले लजीज प्रसाद बनाएं, जानें क्या है इन व्यंजन की खासियत
वेबिनार के जरिए 2500 से अधिक खाद्य व्यवसाय संचालकों को प्रशिक्षित किया गया. 2-खाद्य सुरक्षा के बारे में आम जनता को जागरुक करने के लिए खाद्य सुरक्षा मोबाइल वैन विभिन्न जिलों तैनात की गईं. इनके जरिए खाद्य व्यापार संचालक को खाद्य सुरक्षा के बारे में और बाजारों में खाद्य पदार्थों के त्वरित परीक्षण को लेकर जागरूक किया गया. 3-कोविड-19 को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली के मुख्य बाजारों में नुक्कड नाटक के जरिए सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) से जुड़ी गतिविधियां की गईं. 4-अभी तक कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के विभिन्न जिलों में 28 हजार पंफलेट वितरित किए गए हैं और बड़े पैमाने पर लोगों को कोरोना प्रतिज्ञा दिलाई गई.
5-कोविड-19 को लेकर बरती जाने वाली सावधानी के संबंध में 1,30000 खाद्य व्यापार संचालकों को एक ईमेल भेजा गया है. कोविड-19 को लेकर रखी जाने वाली सावधानी और खाद्य सुरक्षा को लेकर 1 लाख 30 हजार खाद्य व्यवसाय संचालकों को जागरूकता सामग्री के साथ ईमेल भेजे गए हैं और मिठाइयों मिलावट की जांच की जा रही है. इससे पहले, विभाग ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के निर्माण को लेकर 10 वेबिनार आयोजित किए, जिसके जरिए कोरोना के समय सतर्कता से जुड़ी जानकारी दी गई. इसके अलावा उनकी उलझनों को ऑनलाइन हल किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

