देश

Bihar Elections Results 2020: बिहार में एनडीए को मिली बहुमत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का जताया आभार, कहा- बिहार ने विकास के लिए वोट किया

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के अच्छे प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात कहा कि राज्य ने विकास के लिए वोट किया है. मोदी ने कहा बिहार ने दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया था. आज, बिहार ने दुनिया को दिखा दिया लोकतंत्र किस तरह मजबूत है. रिकार्ड संख्या में बिहार के गरीबों, वंचितों और महिलाओं ने वोट दिया है.

Bihar Elections Results 2020: बिहार में एनडीए को मिली बहुमत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का जताया आभार, कहा- बिहार ने विकास के लिए वोट किया
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 11 नवंबर: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के अच्छे प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार की रात कहा कि राज्य ने विकास के लिए वोट किया है. सिलसिलेवार ट्वीटों में मोदी ने कहा, "बिहार ने दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया था. आज, बिहार ने दुनिया को दिखा दिया लोकतंत्र किस तरह मजबूत है. रिकार्ड संख्या में बिहार के गरीबों, वंचितों और महिलाओं ने वोट दिया है."

दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, "बिहार में हर मतदाता ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह आकांक्षी हैं और विकास उनकी प्रथमिकता है. उन्होंने एक बार फिर एनडीए के 15 साल के सुशासन को आशीर्वाद दिया है. इससे स्पष्ट है कि उनकी क्या अपेक्षाएं हैं."

यह भी पढ़ें: Bihar Elections Results 2020: एनडीए को पूर्ण बहुमत- महागठबंधन रह गया पीछे, पीएम मोदी ने NDA के एक और कार्यकाल के लिए मतदाताओं का जताया आभार

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के बाद यह तय हो गया है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं. दरअसल, वोटों की गिनती के दौरान एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Grand Alliance) में कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन इस टक्कर में महागठबंधन को पीछे छोड़ते हुए एनडीए बहुमत से आगे निकल गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 07:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).