भारत और दुनिया की अहम खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.
ओमान के मस्कट में हुई अमेरिका और ईरान की परोक्ष बातचीत के बाद तेहरान ने यूरेनियम संवर्धन बंद करने से साफ इनकार किया.
6 फरवरी को रूसी सैन्य खुफिया विभाग के उप-प्रमुख व्लादिमीर अलेक्सेयव पर फायरिंग हुई थी.
दो दिवसीय मलेशिया दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने रक्षा और खुफिया क्षेत्र में आदान-प्रदान बढ़ाने की बात कही.
कभी सोचा है आपने, यदि अचानक लखपति बन जाएं तो क्या करेंगे.
पारा और फॉरएवर केमिकलों (पीएफएएस) के कारण समुद्री पक्षी शीयरवॉटर के शरीर में ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया प्रभावित हुई है.
भारत और अमेरिका व्यापार समझौते की अंतरिम रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं.
ईरान के परमाणु कार्यक्रमों और देश में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने नए टैरिफ की घोषणा की है.
क्या आपकी चैट सुरक्षित है? भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को फटकार लगाई.
देश में सहकारिता के आधार पर पहली कैब सर्विस भारत टैक्सी की औपचारिक शुरुआत हो गई है.
6 फरवरी से इटली में होने वाले 25वें शीतकालीन ओलंपिक में करीब 2,900 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.
डब्ल्यूएचओ की एक नई स्टडी के मुताबिक, साल 2022 में कैंसर के 70 लाख से ज्यादा मामलों को रोका जा सकता था.
एआई एजेंट के लिए एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बना है जहां वे आपस में अपने विचार और काम करने के तरीके शेयर करते हैं.
दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में हिंदी विरोध की जड़ें दशकों पुरानी हैं.
पिछले कुछ समय में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी के दाम अचानक नीचे गिर गए हैं.
घर घर और हर हाथ तक पहुंच रहे डिजिटल डिवाइसेज के साथ ही भारत में केवल टीनएजर्स ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों तक भी पोर्न की पहुंच आसान हो रही है.
जैसे-जैसे अमेरिका कई संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और वैश्विक संस्थानों से पीछे हट रहा है, वैसे-वैसे चीन कूटनीतिक तौर पर अधिक सक्रिय हो रहा है और कई जगहों पर नेतृत्व हासिल करने की कोशिश कर रहा है.
जानिए, 5 फरवरी को दुनिया और आपके आस पास क्या कुछ हो रहा है, डीडब्ल्यू हिंदी की ताजा खबरों में.
मणिपुर में करीब एक साल के राष्ट्रपति शासन के बाद सरकार की बहाली का रास्ता तो साफ हो गया है.
एसआईआर के मुद्दे पर बंगाल सरकार और चुनाव आयोग के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है.