Holi 2026 Song: होली से पहले अक्षरा सिंह का धमाका, वरुण शर्मा संग नया गाना 'होली पे चले गोली' रिलीज
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना 'होली पे चले गोली' शनिवार को रिलीज हो गया. यह गाना काफी धमाकेदार और मजेदार है. इस गाने की खास बात यह है कि इसमें अक्षरा के साथ वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं.
Holi 2026 Song: होली (Holi) का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही उत्साह और रंगों की बहार चारों तरफ छा रही है. बाजार सज रहे हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में धीरे-धीरे गाने भी रिलीज हो रहे हैं. इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया गाना 'होली पे चले गोली' (Holi Pe Chale Goli) शनिवार को रिलीज हो गया. यह गाना काफी धमाकेदार और मजेदार है. इस गाने की खास बात यह है कि इसमें अक्षरा के साथ वरुण शर्मा (Varun Sharma) भी नजर आ रहे हैं. गाने में दोनों कलाकारों का कमाल का परफॉर्मेंस है. अक्षरा अपने आकर्षक हाव-भाव और स्टाइल से दिल जीत रही हैं, जबकि वरुण शर्मा भी अपना अलग अंदाज बिखेर रहे हैं.
गाने में रंग, जोश और मस्ती से भरा माहौल है, जो होली के उत्सव को और भी रंगीन बना रहे हैं. अक्षरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘होली पे चले गोली' इस साल होली का सबसे बड़ा धमाका होने वाला है. रंग, स्टाइल और ढ़ेर सारी मस्ती आपका इंतजार कर रही हैं. इस खास मौके पर आएंगे बेहद मनोरंजक वरुण शर्मा और शानदार अक्षरा सिंह के साथ जश्न होगा जोरदार. गाना एकदम दमदार और जोश से भरपूर होगा. बने रहिए हमारे साथ और इस धमाकेदार सेलिब्रेशन को भूलना मत.’ यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली से पहले पवन सिंह का धमाका, रिलीज हुआ 'रोमांस और डांस' का जबरदस्त कॉकटेल; यूट्यूब पर उड़ा रहा गर्दा
होली से पहले अक्षरा सिंह का धमाका
सॉन्ग 'होली पे चले गोली' को अभि दत्त, दीपाली साठे और विक्रम मोंट्रोज ने मिलकर गाया है और अजीम शिराजी ने लिखा है, जबकि विक्रम मोंट्रोस ने कंपोज किया है. गाने के रिलीज के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं. कई लोगों ने अक्षरा सिंह के अंदाज और वरुण शर्मा के साथ उनकी जोड़ी की तारीफ की है. होली के मौके पर भोजपुरी गानों की मांग हमेशा ज्यादा रहती है. अक्षरा सिंह का यह नया गाना लोगों को रंगों में डुबोने और थिरकने का मौका देगा.
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. वे न सिर्फ अभिनय, बल्कि गायिकी से भी दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं. उनके गाने कई लोगों को पसंद भी आते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2026 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

