देश की खबरें | गलवान संघर्ष के बाद तीन साल में एलएसी पर सैन्य ढांचा, लड़ाकू क्षमताओं में इजाफा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने गलवान घाटी में 2020 में हुए संघर्ष के बाद से चीन के साथ करीब 3500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य ढांचे, निगरानी और लड़ाकू क्षमताओं में काफी इजाफा किया है। इस घटना के तीन साल पूरे होने के मौके पर सेना के सूत्रों ने बुधवार को यह बात कही।