देश

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश धार में पिकअप पलटने से 12 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर एक पिकअप वाहन के पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश धार में पिकअप पलटने से 12 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
धार सड़क हादसा (Photo Credits: File Image)

धार/भोपाल, 30 अप्रैल: मध्य प्रदेश (Madya Pradesh) के धार (Dhar) जिले में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया. इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (Indore-Ahmedabad National Highway) पर तिरला बाईपास (Tirla Bypass) के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन पलटने से 12 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. यह भी पढ़ें: Mau Highway Accident: मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, बेटी की शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; पालतू कुत्ते ने भी गंवाई जान

हादसे का घटनाक्रम: अनियंत्रित होकर पलटा वाहन

जानकारी के अनुसार, यह हादसा चिकलिया फाटा के पास एक पेट्रोल पंप के समीप हुआ. पिकअप वाहन में करीब 40 से 45 मजदूर सवार थे, जो मजदूरी कर लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन की गति तेज थी और वह अचानक असंतुलित होकर पलट गया. वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी.

प्रधानमंत्री ने व्यक्त की संवेदना, आर्थिक मदद का ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पीएम मोदी का संदेश साझा किया. प्रधानमंत्री ने कहा, 'मध्य प्रदेश के धार में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है.

पीएम मोदी ने धार सड़क हादसे पर दुख जताया

धार में खचाखच भरा पिक-अप ट्रक पलट गया

राज्य सरकार की ओर से सहायता और निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.  राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने इंदौर संभागायुक्त और आईजी को मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. यह भी पढ़ें: Anuppur Building Collapse: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत भरभराकर कर गिरी, एक की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; VIDEO

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों में अधिकांश भील समुदाय के हैं। पहचान किए गए मृतकों में तनु (9 वर्ष), अंगूरी (35 वर्ष), मीना (45 वर्ष), सुमित (14 वर्ष), किरण (9 वर्ष), भूरी (35 वर्ष), रंजना (25 वर्ष), आयुष (14 वर्ष), गोकुल (15 वर्ष) और सुनीता (42 वर्ष) शामिल हैं. दो अन्य शवों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी घायलों का इलाज निशुल्क किया जाएगा और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता चल सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2026 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).