विदेश की खबरें | इटली के पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी का पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए कैथेड्रल लाया गया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बर्लुस्कोनी के सम्मान में डुओमो के बाहर और अंदर हजारों लोग इकट्ठा हो गए। उनका फूलों से लिपटे ताबूत को गाड़ी से उठाकर कैथेड्रल के अंदर ले जाया गया। इस दौरान उनके बच्चों और समर्थकों की आंखों में आंसू थे।

बर्लुस्कोनी की विरासत को लेकर देशवासियों में तीखी बहस हो रही है, भले ही वह सकारात्मक या नकारात्मक हो।

इटली के अधिकतर लोग बर्लुस्कोनी को मीडिया मुगल, फटबॉल उद्यमी और तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर जानते हैं। वह हाल के दशकों में इटली की सबसे प्रभावशील व्यक्तित्व रहे हैं। मगर लोग इस बात पर बुरी तरह से बंटे हुए हैं कि उनका प्रभाव बेहतर था या खराब। लोग इस बात को लेकर भी बंटे हुए हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री इस तरह के सम्मान के हकदार हैं या नहीं।

बर्लुस्कोनी का सोमवार को मिलान के एक अस्पताल में निधन हो गया था। 86 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री रक्त कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार ने मंगलवार को मिलान के पास बर्लुस्कोनी के बंगले में एक निजी शोक सभा का आयोजन किया था।

बर्लुस्कोनी का जन्म 29 सितंबर 1936 को मिलान में एक मध्यमवर्गीय बैंकर पिता के यहां हुआ था। उन्होंने कानून की डिग्री हासिल की। उन्होंने 25 साल की उम्र में एक निर्माण कंपनी शुरू की और मिलान के बाहरी इलाके में मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कई अपार्टमेंट का निर्माण कराया।

एपी नोमान माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)