एजेंसी न्यूज

29 अप्रैल की बड़ी खबरें और अपडेट्स

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

29 अप्रैल की बड़ी खबरें और अपडेट्स
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.पश्चिम बंगाल में 142 सीटों के लिए मतदान

पश्चिम बंगाल चुनाव: मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें, 142 सीटों के लिए वोटिंग

पश्चिम बंगाल की 142 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 18 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है.

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे दौर में मतुआ समुदाय की भूमिका अहम

पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 20.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जबकि हुगली में 20.16 प्रतिशत मतदान हुआ है. नादिया में 18.50 प्रतिशत और उत्तर 24 परगना में 17.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हावड़ा में 17.76 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 17.28 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण में 16.81 प्रतिशत वोट पड़े हैं.

हाई-प्रोफाइल सीटों में भवानीपुर भी शामिल हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से है. वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वह बीजेपी के निवर्तमान विधायक हैं.

142 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1,448 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1,228 है, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या 220 है. चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2026 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).