देश की खबरें | कई दलों ने संपर्क किया है, लेकिन मेरा कांग्रेस पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं : सिंहदेव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बुधवार को कहा कि यह सच है कि कई दलों ने उनसे संपर्क किया है लेकिन उनका कांग्रेस पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। सिंहदेव से संवाददाताओं ने जब उनसे पूछा कि क्या भाजपा ने 'ऑपरेशन लोटस' के तहत उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए उनसे संपर्क किया था, उन्होंने कहा, ''यह ऑपरेशन लोटस के बारे में नहीं है। जब भी किसी को कोई गुंजाइश दिखता है तब वह राजनीतिक दल पहल करता है। मैं कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में नहीं जाऊंगा। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं वह काम करूंगा।’’