नयी दिल्ली, 14 जून संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में भारत के एक संसदीय शिष्टमंडल ने सौहार्द मिशन के तहत ब्राजील का दौरा किया । यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित किये जा रहे समारोहों का हिस्सा है।
संसदीय मामलों के मंत्रालय के बयान के अनुसार, जोशी के नेतृत्व में भारतीय शिष्टमंडल ने 11 से 13 जून के बीच ब्राजील का दौरान किया। इस दौरान शिष्टमंडल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । यह प्रतिमा ब्रासिलिया और रियो डी जेनेरियो में स्थित है और दोनों देशों के बीच साझे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।
संसदीय मामलों के सचिव जी श्रीनिवास ने कहा कि भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का सौहार्द मिशन के तहत यह पहला दौरा था और यह दोनों देशों के बीच संबंधों के महत्व को रेखांकित करता है।
यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब कुछ ही समय पहले जी7 समूह की बैठक से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इंसियो लुला डी सिल्वा के बीच बैठक हुई थी।
इसमें कहा गया है कि संसदीय शिष्टमंडल की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने पिछले दो वर्षों में द्विपक्षीय कारोबार में महत्वपूर्ण वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया जो वर्ष 2020 के 7.05 अरब अमेरिकी डालर से बढ़कर वर्ष 2022 में 15.20 अरब अमेरिकी डालर हो गई है।
इस यात्रा के दौरान संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ब्राजील में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।
दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY